🔳 घोड़ियां टापू गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर भूस्खलन से हुई दिक्कत
🔳 गांव की दूरी पैदल नापने को मजबूर हुए ग्रामीण
🔳 किसान व दूध कारोबार से जुड़े पशुपालकों ने भी झेली परेशानी
🔳 जेसीबी मशीन से मलबा हटाए जाने के बाद बामुश्किल यातायात हुआ सुचारु
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के घोड़ियां टापू गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर भूस्खलन से बीस घंटे आवाजाही ठप रही। यातायात प्रभावित होने से ग्रामीणों को काफिर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोडर मशीन से मलबा हटाए जाने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारु हुआ। आवाजाही शुरु होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
कोसी घाटी में बारिश से जहां ग्रामीण सड़कों पर जलभराव से आवाजाही खतरनाक हो चुकी है वहीं बीते रोज करीब चार बजे के आसपास ब्लॉक मुख्यालय से सटे घोडिया टापू गांव को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मोटर मार्ग पर एकाएक भूस्खलन से भारी बोल्डर व मलबा गिरने से आवाजाही ठप हो गई। गनीमत रही की कोई चपेट में नही आया और बड़ी अनहोनी टल गई। यातायात ठप होने से गांवो के लोगों ने पैदल ही गांव की दूरी नापी। शुक्रवार को गांव से सब्जी व दूध लेकर बेतालघाट व रामनगर जाने वाले किसान व पशुपालक भी परेशान रहे। सूचना पर पहुंची लोडर मशीन से बामुश्किल मलबा व बोल्डर हटाए जाने के बाद बामुश्किल आवाजाही सुचारु हो सकी। यातायात सुचारु होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने लोडर मशीन को गांव की सड़क पर तैनात किए जाने की मांग उठाई है।
