🔳 चापड़ क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने डीएम को ज्ञापन भेज लगाया आरोप
🔳 ऐसे मतदाताओं के नाम गांव की मतदाता सूची से हटाने की उठाई मांग
🔳 गांव में मतदान कर चुनाव परिणाम करते हैं प्रभावित
🔳 जल्द निर्वाचन विभाग को भी पत्राचार का किया दावा
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
शहरी क्षेत्रों की मतदाता सूची के साथ ही गांवों में भी नाम होने पर दो दो जगह मतदान करने वाले लोगों के नाम ग्राम पंचायत की मतदाता सूची से हटाए जाने को लेकर बेतालघाट ब्लॉक के चापड़ गांव से क्षेत्र क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज मामले में कार्रवाई पर जोर दिया है। बीडीसी सदस्य प्रत्याशी के अनुसार ऐसे लोग चुनाव परिणाम को प्रभावित करते हैं।
पंचायत चुनावों में भागीदारी कर रहे प्रत्याशियों के नाम दो दो पंचायतों में होने का मामला तूल पकड़ने के बाद अब शहरीय व ग्रामीण मतदाता सूची में कई मतदाताओं का नाम होने का मामला भी उठने लगा है। बेतालघाट ब्लॉक के चापड़ ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सुरेश चंद्र ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को ज्ञापन भेज मामले में कार्रवाई कर दो दो जगह नाम दर्ज कराकर मतदान करने वाले मतदाताओं को चिह्नित करने की मांग उठाई है। डीएम को भेजे ज्ञापन के माध्यम से बताया है की वह खुद चापड़ से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी हैं। उनकी ग्राम पंचायत में करीब तीन मतदाता ऐसे हैं जो वर्षों से हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, दिल्ली आदि क्षेत्रों में रह रहे हैं। वह लोग नगर निगम व नगर पालिका चुनाव में भी मतदान करते हैं जबकि ग्राम पंचायत के चुनाव में मतदान को गांव में पहुंचते हैं। प्रत्याशी ने ऐसे मतदाताओं के नाम गांव की मतदाता सूची से हटाए जाने की मांग उठाई है। बताया है की ऐसे मतदाता चुनाव को प्रभावित करते हैं। बीडीसी प्रत्याशी सुरेश चंद्र के अनुसार मामले को लेकर जल्द निर्वाचन आयोग को भी पत्राचार किया जाएगा।
