🔳 घटना से मचा हड़कंप, उपचार के लिए पहुंचाया गया अस्पताल
🔳 प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल हायर सेंटर रेफर
🔳 खैरना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जुटाई घटना की जानकारी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन के लिए डंपर से उतर रहे पत्थर की चपेट में आकर दो श्रमिक घायल हो गया। एकाएक हुई घटना से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राथमिक उपचार के लिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक श्रमिक को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया जबकि दूसरे को छुट्टी दे दी गई।
मंगलवार को बाजार क्षेत्र में पैट्रोल पंप के समीप निर्माणाधीन भवन के लिए उतर रहे पत्थरों की चपेट में आकर बिहार निवासी गौरी शंकर व भीम कुमार घायल हो गए। दोनों श्रमिकों के घायल होने से अफरातफरी मच गई। घायलों के पैरों में गंभीर चोट पहुंची।निजी वाहन की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया तथा गौरी शंकर को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया जबकि भीम कुमार को छुट्टी दे दी गई। खैरना पुलिस की टीम ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।
