🔳 मंडल कार्यालय में हुई अहम बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा
🔳 प्रत्याशियों को एकजुटता से जीत दिलाने का लिया गया संकल्प
🔳 प्रचार अभियान में तेजी लाने समेत लिए गए कई अहम निर्णय
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

भाजपा मंडल कार्यालय में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को जीताने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। चुनाव प्रबंधन की रणनीति तैयार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
मंगलवार को गरमपानी स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढेला व अरविंद पडियार ने संयुक्त रुप से बैठक का शुभारंभ किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कई अहम बिंदुओं पर मंथन किया। संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। प्रचार अभियान में तेजी को विभिन्न समितियों को गठन कर कार्यकताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकर्ताओं ने भी कई बिंदुओं पर राय दी। इस दौरान शैलेन्द्र बर्गली, पंकज पंत, लाभाशु सिंह, रोहित आर्या, मनोज बिष्ट, विजय बिष्ट, सोबन सिंह, पंकज निगल्टिया, दामोदर जोशी, रंजन त्रिपाठी, हरेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेश जोशी, प्रेम नाथ गोस्वामी, गौरव पंत, मदन मोहन कैड़ा, पवन, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!