🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 विशेष मंत्रोच्चार के साथ सुख, शांति व समृद्धि को हुई प्रार्थना
🔳 सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला बर्धो गांव स्थित देवी मंदिर व गुरु गोरखनाथ धूणी में धार्मिक अनुष्ठान के बाद भंडारा लगा। विशेष मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्रवासियों की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। मां भगवती के जयकारों से कोसी घाटी गुंजायमान हो उठी। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
मंदिर परिसर में धर्माचार्यों ने यजमानों से विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा
गांव के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। गांव के लोगों की सुख, शांति व समृद्धि के साथ ही खेतीबाड़ी की सुरक्षा को प्रार्थना की गई। महिलाओं ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरु गोरखनाथ व मां भगवती के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इस दौरान दिलीप सिंह बोहरा, हितेन्द्र सिंह मेहरा, हरीश मेहरा, गोधन सिंह, महेंद्र सिंह, पूरन सिंह, बालम सिंह, यशपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, रणजीत सिंह मेहरा, रमेश मेहरा, पानी सिंह, दीपू आदि मौजूद रहे।
