🔳 विशेष अभियान चलाकर रोपे गए विभिन्न प्रजाति के पौधे
🔳 विद्यालय में ग्रीन एरिया विकसित करने पर बनी सहमति
🔳 सक्सेना दंपति ने बेटे के जन्मदिन पर किया पौधरोपण
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में पौधरोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजाति के फलदार व छायादार पौधे रोपें गए। रोपित पौधों की देखभाल का संकल्प लिया गया। जल्द ही विद्यालय में ग्रीन बेल्ट तैयार करने का निर्णय भी लिया गया।
सोमवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को जरुरी बताया। कहा की अंधाधुंध पेड़ों का कटान दिनों दिन हो रहे जलवायु परिवर्तन का एक प्रमुख कारण है। प्रधानाचार्य ने अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। रिकी फाउंडेशन के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम के तहत बेतालघाट ब्लॉक के सूरी फार्म, मझेडा निवासी सिद्वार्थ सक्सेना व पत्नी सुधा सक्सेना ने अपने पुत्र अनुभव सक्सेना के 25 वें जन्मदिन पर विद्यालय परिसर में आम, अमरुद, बांज, कटहल, जामुन समेत विभिन्न प्रजाति के पच्चीस से अधिक पौधे रोपे गए। रोपित पौधे की देखभाल का संकल्प भी लिया गया। रिकि फाउंडेशन सदस्यों ने विद्यालय में ग्रीन एरिया विकसित करने को विद्यालय प्रबंधन से चर्चा की जिस पर विद्यालय प्रबंधन ने भी सहमति व्यक्त की। इस दौरान भूपेन्द्र कुमार, रेनू शर्मा, पीएस रावत, ऐश्वर्या, वत्सला टोलिया, रत्नाकर शुक्ला, पिंकी सिंह, जतिन सिंह, मोहन सिंह मेहरा, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
