🔳 छड़ा बाजार के समीप किया गया बिखरे कूड़े का निस्तारण
🔳 लंबे समय से कूड़े के जहां तहां फैलने से परेशान थे लोग
🔳 स्कूली बच्चे व राहगीर भी दिक्कतों का सामना करने को मजबूर
🔳 तीखी नजर समाचार पोर्टल ने प्रमुखता से उठाया मुद्दा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित छड़ा बाजार के नजदीक कूड़ा का ढेर लगने का मामला जोर शोर से उठने के बाद एसडीएम के निर्देश पर कूड़े का निस्तारण कर दिया गया।कूड़े का निस्तारण होने से स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। मामले को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर लोगों ने समाचार पोर्टल का आभार व्यक्त किया है।
हाईवे पर स्थित छड़ा बाजार के समीप बिखरे कूड़े से आवाजाही करने वाले स्कूली बच्चे व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता। बाजार के शुरुआत में ही गंदगी से यात्रियों व पर्यटकों ने भी बाजार में रुकना छोड़ दिया जिस कारण स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा था। स्थानीय लोग कई बार गंदगी निस्तारण की मांग भी उठा चुके बावजूद सुध नहीं ली गई। स्थानीय लोगों ने गंदगी निस्तारण किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। शनिवार को जनहित से जुड़े मुद्दे को तीखी नजर समाचार पोर्टल ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। रविवार को श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका आर्या के निर्देश पर जिला पंचायत से पहुंची पर्यावरण मित्रों की विशेष टीम ने कूड़ा वाहन के जरिए जहां तहां फैले कूड़े का निस्तारण किया। कूड़ा निस्तारण होने व बाजार के साफ सुधरा होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मामले को पुरजोर ढंग से उठा समस्या का समाधान करवाए जाने पर तीखी नजर समाचार पोर्टल व श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई के लिए बाजार क्षेत्र में स्थाई पर्यावरण मित्र की तैनाती किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!