🔳 मोटर मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियां बन रही खतरा
🔳 जंगली जानवरों के छिपे बैठे होने का बना रहता है अंदेशा
🔳 वाहन चालक भी परेशान, दुर्घटना का बढ़ रहा जोखिम
🔳 जिम्मेदारों के सुध न लेने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से खुशालकोट गांव को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मोटर मार्ग की अनदेखी से आवाजाही करने वाले लोगों की जिंदगी पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। मोटर मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियां दुर्घटना का सबब बनी हुई है जबकि झाड़ियों में जंगली जानवरों के छुपे बैठे होने के अंदेशे से स्कूली बच्चे भी खौफजदा हैं।
खुशालकोट गांव के लोगों को सड़क सुविधा से जोड़ने को सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत से मोटर मार्ग का निर्माण करवाया है पर विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से मोटर मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। मोटर मार्ग को दोनों ओर से झाड़ियों के घेरे देने से आवाजाही बेहद खतरनाक हो गई है। वाहन चालक व ग्रामीण जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हैं। मोटर मार्ग से स्कूली बच्चे पैदल ही ही स्कूलों को आवाजाही करते हैं। बड़ी बड़ी झाड़ियां होने से जंगली जानवरों के झाड़ियों के बीच छिपे बैठे रहने का अंदेशा भी बना रहता है। खतरे के बीच बच्चों की आवाजाही होने से अभिभावक भी दहशत में हैं। स्थानीय कुंवर सिंह, गजेंद्र सिंह, माधो सिंह, सुरेश चंद्र, खीमा नंद, हरीश चंद्र सिंह, आनंद सिंह, पूरन सिंह, दिलिप सिंह के अनुसार कई बार खतरा बन चुकी झाड़ियों के निस्तारण की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही और ख़तरा बढ़ता ही जा रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर पर रोष जताया है। जल्द खतरा टालने को ठोस कदम उठाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!