🔳 नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान
🔳 सत्यापन न कराने पर दो लोगों के दस दस हजार रुपये के कोर्ट चालान
🔳 शांति भंग करने वाले बारह लोगों पर हुई कार्रवाई
🔳 आठ वाहन चालकों पर भी कसा गया शिंकजा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
सत्यापन की अनदेखी व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिंकजा कस दिया है। पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान किए। एकाएक चले अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। पुलिस टीम ने कोर्ट के दस दस हजार रुपये के दो चालान कर पंद्रह हजार रुपये जुर्माना भी वसूला।
बुधवार को खैरना पुलिस की टीम ने इंस्पेक्टर प्रकार सिंह मेहरा की अगुवाई में गरमपानी से खैरना बाजार तक विशेष चलाया। बार बार जागरुकता अभियान के बावजूद अनदेखी पर दो लोगों का सत्यापन न कराने पर दस दस हजार रुपये का कोर्ट चालान किया। बाजार में सुनार की दुकान चलाने वाले व्यक्ति पर भी पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। पुलिस टीम ने बाजार में शांति व्यवस्था भंग करने वाले 12 लोगों पर कार्रवाई कर छह हजार रुपये जुर्माना वसूला। हाईवे पर तेज रफ्तार, बगैर कागजात व मानक से अधिक यात्रियों को ढोने पर आठ वाहन चालकों के चालान कर चार हजार का जुर्माना लगाया। नियमों का उल्लघंन करने वालों को कड़ी फटकार भी लगाई। पुलिस के सख्त रवैए से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह मेहरा ने चेताया की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभिगमन लगातार जारी रहेगा। इस दौरान राजेंद्र सती, दर्शन चौधरी, जगदीश धामी, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
