🔳 गांवो के लोग पेश कर रहे आपसी सौहार्द की मिशाल
🔳 ग्रामीणों के फैसलों की हो रही चौतरफा सराहना
🔳 चुनावी शोरगुल से दूर दिया जा रहा सामुदायिक एकता का उदाहरण
🔳 बसगांव में दयाल व तल्ली सेठी में प्रताप संभालेंगे जिम्मेदारी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट, ताड़ीखेत व रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों में ग्रामीण आपसी सहमति से गांव का मुखिया चुन नायाब पहल कर रहे हैं। आजादी के बाद से ही चुनाव के शोर से दूर रहकर सहमति से ग्राम प्रधान चुनने वाले तल्ला बर्धो गांव के नक्शे कदम पर चलकर अब बसगांव व तल्ली सेठी गांव के ग्रामीणों ने भी सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान का चयन कर लिया है। एक के बाद एक गांवों में लिए जा रहे फैसलों की खूब सराहना हो रही है।
रामगढ़ ब्लॉक के सुयालबाड़ी व ताड़ीखेत के मटीला तथा बेतालघाट ब्लॉक के हल्सों गांव में सर्वसम्मति से गांव के मुखिया का चयन होने के बाद अब समीपवर्ती बसगांव व तल्ली सेठी गांव के ग्रामीणों ने भी सामुदायिक एकता का उदाहरण पेश कर दिया है। बंसगांव के ग्रामीणों ने बैठक कर ग्राम प्रधान के पद के लिए मंथन किया। कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा के बाद सर्वसम्मति से गांव के दयाल सिंह नेगी को मुखिया चुन लिया गया। नवनियुक्त प्रधान ने मिलजुल कर गांव के विकास को कार्य करने का भरोसा दिलाया। वक्ताओं ने कहा की सर्वसम्मति से मुखिया का चयन हो जाने से जहां चुनावी शोर से बचा जा सकेगा वहीं गांव में सौहार्द का माहौल बनेगा। इस दौरान धरम सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी, फकिर सिंह बोहरा, अनूप सिंह, विक्रम सिंह, प्रदीप कुमार, इंदर सिंह बोहरा, मोहन सिंह, आन सिंह, श्याम सिंह, धन सिंह, लक्ष्मण सिंह, अनिल नेगी, लाल सिंह पूरन सिंह, लीला देवी, रेखा नेगी, जानकी देवी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। इधर ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट से सटे तल्लीन सेठी गांव में भी ग्रामीणों ने प्रताप गोस्वामी के नाम पर सहमति व्यक्त कर दी है। बेतालघाट, रामगढ़ व ताड़ीखेत ब्लॉक के गांवों में ग्रामीणों के लिए जा रहे फैसलों की चौतरफा सरहाना हो रही है।

error: Content is protected !!