🔳 ऊंचाकोट स्थित मोक्ष धाम में दी सम्मान के साथ अंतिम विदाई
🔳 श्री कैंची धाम तहसील कार्यालय में थी तैनाती
🔳 पिछले कुछ समय से था स्वास्थ्य खराब
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ग्रामीण प्लाटून में तैनात होमगार्ड के निधन से जवानों में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजनों का भी रो रो कर बुरा हाल है। पैतृक गांव ऊंचाकोट स्थित मोक्ष धाम में जवानों ने सम्मान के साथ साथी को अंतिम विदाई दी।
सोमवार को बेतालघाट ग्रामीण प्लाटून के एचजी ऊंचाकोट गांव निवासी मोहन चंद्र (56) पुत्र पदी राम का निधन हो गया। सूचना से गांव व होमगार्ड जवानों में शोक की लहर दौड़ गई। श्री कैंची धाम तहसील में तैनात होमगार्ड मोहन चंद्र कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन से स्वजनों का भी रो रो कर बुरा हाल है। मोहन अपने पीछे पत्नी कमला देवी व बेटे भूपेंद्र व दर्शन को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। दोपहर बाद ऊंचाकोट स्थित मोक्ष धाम में सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। होमगार्ड जवानों ने अपने साथी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गोपाल दत्त शर्मा, भुवन चंद्र, कुलदीप आर्या, सतीश चन्द्र, रमेश चंद्र, महेंद्र राम, नारायण राम, गौरव जलाल, कुंदन राम, दीना नाथ, अनिल कुमार, विनोद कुमार, रोहित सिंह आदि होमगार्ड जवान मौजूद रहे।
