🔳 महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
🔳 सात सदस्यीय दल 23 दिन की करेगा यात्रा
🔳 जलाभिषेक के बाद कौश्लेश्वर मंदिर में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के बर्धो गांव स्थित कौश्लेश्वर महादेव मंदिर से विशेष पूजा अर्चना के बाद सात सदस्यीय शिवभक्तों का दल कांवड़ यात्रा पर गौमुख रवाना हो गए। गांव से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव के जयकारों संग बाबा भक्तों को रवाना किया। इस दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा।
सोमवार को सुप्रसिद्ध कौश्लेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ गांव की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। बर्धो गांव के शिव भक्त अर्जुन सिंह महरा, कमल सिंह, हरीश महरा, दीपू महरा, रवि, ईश्वर व हेम कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए। शिव भक्त गौमुख से गंगा जल लेकर केदारनाथ व हरिद्वार के बाद 23 जुलाई को वापस गांव पहुंचेंगे। मंदिर में जलाभिषेक के बाद धार्मिक अनुष्ठान होंगे। महंत बनवारी गिरी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा, राजेंद्र महरा, हरीश, प्रदीप, गोविंद सिंह, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, हितेन्द्र मेहरा, सुरेन्द्र सिंह, नरेंद्र, गोधन सिंह समेत गांव की महिलाओं ने देवाधिदेव महादेव के जयकारों के साथ शिवभक्तों को कांवड़ यात्रा पर रवाना किया।
