🔳 शत प्रतिशत एडमिशन अभियान में निभाएंगे अहम जिम्मेदारी
🔳 विभाग के संयुक्त निदेशक ने जारी किए आदेश
🔳 अहम जिम्मेदारी मिलने पर कोसी घाटी में खुशी की लहर
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शत-प्रतिशत एडमिशन अभियान के लिए बेतालघाट आईटीआई में प्लेसमेंट प्रभारी के पद पर तैनात राजेंद्र पांडे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।‌ विभाग के संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल ने राजेंद्र को कुमाऊं मंडल का उप नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर बेतालघाट के पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारी व विभिन्न राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
आइटीआई में प्रवेश संख्या बढ़ाने के मकसद से संबंधित विभाग ने विशेष रणनीति तैयार की है। मंडल, जिला व संस्थान स्तरीय समिति का गठन कर कई शिक्षकों को अहम जानकारियां सौंपी गई है। बेतालघाट से स्थित आईटीआई में तैनात प्लेसमेंट प्रभारी राजेंद्र पांडे को भी अधिक से अधिक छात्र संख्या में बढ़ोतरी के लिए कुमाऊं मंडल का उपनोडल अधिकारी बनाया गया है‌। संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल ने बकायदा आदेश जारी कर राजेंद्र को जिम्मेदारी सौंपी है। प्लेसमेंट प्रभारी राजेंद्र के अनुसार उच्चाधिकारियों से मिलें आदेशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा तथा कुमाऊं की सभी आइटीआई में प्रवेश के लिए जागरुकता अभियान शुरु किया जाएगा। बताया की आईटीआई में विभिन्न प्रकार के व्यवसाय संचालित है जिसमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, आईसीटीएसएम, वेल्डर मशीनिस्ट, टर्नर सोलर टेक्नीशियन वायरमैन, कोपा फैशन डिजाइन, ब्यूटीशियन, कटिंग व स्विमिंग आदि में प्रवेश लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। राजेंद्र पांडे को अहम जिम्मेदारी मिलने पर बेतालघाट के जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!