🔳 मिनी स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में दी गई भावभीनी विदाई
🔳 जवानों के हित में किए गए कार्यों को किया गया याद
🔳 ब्लॉक कंमाडर के कार्यकाल को बताया सराहनीय
🔳 समस्याओं के समाधान को हमेशा जवानों की आवाज को किया बुलंद
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में पीआरडी ब्लॉक कंमाडर को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। पीआरडी जवानों ने कंमाडर के कार्यकाल की सराहना की। ब्लॉक कंमाडर ने जवानों से मिले सहयोग पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभाग से उच्चाधिकारियों के न पहुंचने पर नाराजगी भी व्यक्त की गई।
सोमवार को मिनी स्टेडियम सभागार में हुए सादे समारोह में पीआरडी के बेतालघाट ब्लॉक कंमाडर राजेंद्र मेहरा के 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। वक्ताओं ने कहा की अपने कार्यकाल के दौरान ब्लॉक कंमाडर ने पीआरडी जवानों के हित में कार्य किया। समस्याओं के समाधान के लिए जवानों की आवाज को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया तथा समाधान किया। ब्लॉक कंमाडर के साथ किए गए कार्यों को याद किया गया। ब्लॉक कंमाडर राजेंद्र मेहरा ने भी जवानों से मिले सहयोग को यादगार बताया। कहा की भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर वो जवानों की मदद को तत्पर रहेंगे। पीआरडी जवानों ने कंमाडर के सेवानिवृत्त होने पर हुए कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के न पहुंचने पर नाराजगी भी जताई। इस दौरान रामगढ़ ब्लॉक कंमाडर महेश लाल, आनंद बल्लभ शास्त्री, तारा सिंह, महेंद्र लाल, भुवन चंद्र, प्रेम बिष्ट, बीना, नेहा, भावना, प्रेमा, चंदन सिंह, मान सिंह, पीतांबर, चंद्रशेखर, मोहन राम, दीवानी राम समेत कई पीआरडी जवान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!