🔳 जंगलों को आग से बचाने को विशेष रणनीति होगी तैयार
🔳 ब्लॉक मुख्यालय से सटे अमेल गांव में हुई बैठक में लिया गया निर्णय
🔳 वन पंचायत समिति का गठन कर जयकिशन को सौंपी गई कमान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के अमेल गांव में हुई बैठक में वन पंचायत समिति का गठन कर समिति की मजबूती का संकल्प लिया गया। सर्वसम्मति से जयकिशन को सरपंच चुना गया। नवनियुक्त सरपंच व पंचों से जंगलों को आग से बचाने व विशेष पौधरोपण अभियान चलाने का आह्वान किया गया।
सोमवार को राजस्व उपनिरीक्षक आशा सक्सेना की निगरानी में ब्लॉक मुख्यालय से सटे अमेल गांव में वन पंचायत समिति के गठन को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान ज्येष्ठ उप प्रमुख गिरधर सिंह ने की वक्ताओं ने एकजुट होकर समिति की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। सर्वसम्मति से जयकिशन पंत को सरपंच की कमान सौंपी गई जबकि उमेश चंद्र, किशोर कुमार, मीना देवी, मीना देवी, जया देवी, अनिल सिंह मीना बिष्ट, शांति बेलवाल, कांति बल्लभ को पंच की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कार्य करने तथा जल्द ही विशेष पौधरोपण अभियान शुरु करने का संकल्प लिया। इस दौरान निवर्तमान ग्राम प्रधान पूजा फुलारा, गिरीश पंत, शेखर फुलारा, नंदन सिंह हाल्सी, दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।




