🔳 रामगाढ़ क्षेत्र में पटवारी चौकी के नजदीक दी जा रही नियमों की बली
🔳रात में मशीनों के चलने की आवाज से लोग परेशान
🔳 नदी में जगह जगह खुले में शौच कर रहे बाहरी मजदूर
🔳 गंदगी से उठ रही दुर्गंध से आवाजाही हुई दुश्वार
🔳 नदी में खदान से करोड़ों रुपये की लागत से बनी पंपिग योजना पर भी संकट
🔳 चंद कदम दूरी पर स्थित है पटवारी चौकी बावजूद अनदेखी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में पटवारी चौकी से चंद कदम दूर नियमों की खुलेआम बली दी जा रही है बावजूद जिम्मेदारों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही है। भारी-भरकम मशीनों से खुलेआम नदी का सीना चीरा जा रहा है तथा मजदूर खुलेआम पवित्र नदी में खुले में शौच कर प्रशासन को चुनौती देने पर आमादा है। पवित्र नदी को प्रदूषित करने तथा भारी भरकम मशीनों के चलने से स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। राजस्व उपनिरीक्षक पूजा आर्या के अनुसार जल्द निरीक्षण कर अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हाईवे पर स्थित रामगाढ़ क्षेत्र में बाहरी बिल्डरों की मनमानी चरम पर पहुंच गई है। खुलेआम मनमानी कर जनहित से खिलवाड़ किए जाने के बावजूद प्रशासन अनदेखी पर आमादा है। रामगाढ़ क्षेत्र से बहकर निकलने वाली पवित्र शिप्रा नदी की बड़ी महत्वत्ता है। स्थानीय लोग नदी क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान करते हैं यहीं नदी नदी से की पेयजल व सिंचाई योजनाएं तक संचालित है पर रामगाढ़ क्षेत्र में नदी को धड़ल्ले से प्रदूषित किया जा रहा है। मजदूरों की बड़ी संख्या पवित्र नदी में खुले में शौच कर नदी को प्रदूषित कर रही है। नदी में शौच से संक्रामक बिमारियों के फैलने का खतरा भी बड़ गया है। मनमानी यही नहीं रुक रही नदी क्षेत्र में लोडर मशीनों से बड़े बड़े गड्ढे तक कर डाले गए हैं जिससे बरसात में दोपांखी, गरमपानी व खैरना क्षेत्र को नुकसान होने का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं समीप ही करोड़ों रुपये के सरकारी बजट से तैयार बारगल – कफूल्टा पंपिग पेयजल योजना को नुकसान होने का अंदेशा भी बढ़ने लगा है। लगातार मनमानी कर नदी को प्रदूषित करने के साथ ही नुकसान पहुंचाए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी भी बढ़ने लगी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की पटवारी चौकी के नजदीक ही नियमों की बलि दी जा रही है बावजूद प्रशासन के कार्रवाई न करने से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने पवित्र नदी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। श्री कैंची धाम तहसील की राजस्व उपनिरीक्षक पूजा आर्या के अनुसार जल्द निरीक्षण किया जाएगा। नियमों का उल्लघंन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।




