🔳 विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जुटाई जानकारी
🔳 आपातकालीन, ओपीडी, औषधि कक्ष व वार्डों का किया निरीक्षण में
🔳 मरीजों से जुटाई अस्पताल से मिल रही सुविधाओं की जानकारी
🔳 कूड़ा निस्तारण व बायोमेडिकल वेस्ट के देखें तौर तरीके
🔳 योजना के तहत बेहतर प्रबंधन पर अस्पतालों को किया जाता है सम्मानित
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी का कायाकल्प की विशेष टीम ने निरीक्षण किया। विभिन्न बिंदुओं पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों से अस्पताल से मिल रही सुविधाओं की जानकारी जुटाई। अस्पताल में तैनात चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने टीम को कई अहम जानकारियां दी।
सोमवार को देहरादून से डा. मोनिका राणा व रेशमा की अगुवाई में कायाकल्प की टीम सीएचसी गरमपानी पहुंची। टीम के सदस्यों ने औषधि कक्ष, आपातकालीन कक्ष, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया। बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के तरीके देखे। टीम ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था व वार्ड की स्थिति देखी। अभिलेखों का जायजा लिया। कायाकल्प की टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल में होने वाली बैठकों का डाटा तैयार करने को कहा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश पंत के अनुसार कायाकल्प योजना के तहत बेहतर प्रबंधन, साफ सफाई तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मरीजों को दिलाने तथा अस्पताल परिसर के रखरखाव पर प्रतिवर्ष सरकार व विभाग की ओर से अस्पतालों को सम्मानित किया जाता है बकायदा इनाम के तौर पर लाखों रुपये की धनराशि भी उपलब्ध कराई जाती है। पूर्व में सीएचसी गरमपानी व बेतालघाट कई बार योजना से सम्मानित भी हो चुका है। इस दौरान डा. योगेश कुमार, डा. मनोज कुमार कांडपाल, फार्मासिस्ट गिरीश पांडे, हरदयाल सिंह, प्रमोद भट्ट, कमलेश भोज, विनोद जोशी, राकेश मसीह, ममता कुंवर, सोनम आर्या, सौरभ आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!