🔳बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में 43 पहुंची टीबी मरीजों की संख्या
🔳शुद्ध आबोहवा वाली कोसी घाटी में पर्यावरण होता जा रहा प्रदूषित
🔳हवा में घुल रहे जहर से गांवों के बाशिंदे भी चिंताग्रस्त
🔳नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नियमों के सख्ती से पालन की उठने लगी मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कोसी घाटी क्षेत्र के बाशिंदों के फेफड़े लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। स्टोन क्रशरो से निकल रही जहरीली धूल से गांवों के बाशिंदे तेजी से टीबी यानि की क्षय रोग की चपेट में आ रहे हैं। वर्तमान में तमाम गांवों के लगभग 43 लोग टीबी बिमारी की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों के उपचार में जुटा है। क्रशरों से निकल रही जहरीली धूल लोगों के टीबी बिमारी की चपेट मैं आने का भी एक अहम कारण माना जा रहा है।
प्रकृति की सुरम्य वादियों में बसी कोसी घाटी की हवा अब प्रदूषित होने लगी है। शुद्ध समझी जाने वाली आबोहवा अब तेजी से जहरीली होती जा रही है जिसका सीधा असर तमाम गांवों के वाशिंदों के स्वास्थ्य पर हो रहा है। जीवनदायिनी कोसी व शिप्रा नदी के गंदगी से जूझने के बाद अब हवा भी जहरीली होने से भविष्य में घातक परिणाम सामने आने का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के वर्तमान आंकड़ों में गौर करें तो पर्यावरण के लगातार प्रदूषित होने की स्थिति सामने आ रही है। कोसी घाटी क्षेत्र के करीब 43 लोग वर्तमान में टीबी यानि की क्षय रोग से जंग लड़ रहे हैं। नेशनल हेल्थ मिशन योजना की एनटीइसी प्रोग्राम के तहत सभी चिह्नित मरीजों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा रहा है। संख्या बढ़ने का भी अनुमान है क्योंकि कई लोग निजी चिकित्सालयों से भी उपचार करा लेते हैं। क्षय रोग की चपेट में आने लोगों के बिमार पड़ने से गांवों के बाशिंदे चिंताग्रस्त भी है। कोसी घाटी में स्थापित स्टोन क्रशरों से निकल रही जहरीली धूल को भी लोग बिमारी का प्रमुख कारण मान रहे हैं। धूल के तेजी से हवा में फैलने से धूल के कण लोगों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और तेजी से लोग टीबी बिमारी से संक्रमित होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कोसी घाटी की तेजी से दूषित होती जा रही आबोहवा पर रोष जताया है। धूल से बचाव को स्टोन क्रशरों में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के नियमों का सख्ती से पालन करवाए जाने की मांग उठाई है। एनएचएम के ब्लाक सुपरवाइजर रोहित कुमार आर्या के अनुसार मरीजों को समय समय पर दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। संक्रमण से बचने को लोगों से मास्क का इस्तेमाल करने को भी कहा जाता है।




