🔳गांवो के बाशिंदों को करना पड़ा तमाम परेशानियों का सामना
🔳विद्युत लाइनों में जगह जगह पेड़ गिरने से आपूर्ति हुई ठप
🔳बारिश के बीच विद्युत कर्मियों ने लाइने की दुरुस्त
🔳आपूर्ति बाहल होने के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
मूसलाधार बारिश ने तमाम दिक्कतें खड़ी कर दी है। विद्युत विभाग की लाइन में फॉल्ट आने से रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांव तीस घंटे से भी अधिक समय तक अंधेरे में डूबे रहे। विद्युत विभाग के कर्मचारी बारिश में भी तकनीकी खराबी दूर करने में जुटे रहे। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह के अनुसार लाइन में जगह जगह पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई।
लगातार हुई बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। ग्रामीण सड़कों पर भूस्खलन से आवाजाही ठप रही वहीं जगह जगह विद्युत विभाग की लाइन में पेड़ व टहनियां गिरने से रायगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। सैकड़ों उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोबाइल ठप होने से लोग एक दूसरे से संपर्क तक नहीं साध सके। रामगढ़ ब्लॉक के चांफा, कफलाड, बिचखाली, ढोकाने, हरतोला समेत तमाम गांवों में आपूर्ति प्रभावित होने से सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मूसलाधार बारिश से विद्युत विभाग के कर्मचारियों को आपूर्ति सुचारु करने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश की रफ्तार कम होने के बाद बामुश्किल तकनीकी खराबी को दूर कर आपूर्ति बाहल की जा सकी। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह के अनुसार भारी बारिश से तकनीकी खराबी को दूर करने में विलंब हुआ। बाद में बारिश के बीच ही लाइनों में गिरे पेड़ व टहनियां को हटाकर बामुश्किल व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई। आपूर्ति सुचारु होने के बाद गांवों के बाशिंदों ने भी राहत की सांस ली।




