🔳ग्रुप कंमाडर ने किया 24 यूके गर्ल्स बटालियन के शिविर का निरीक्षण
🔳उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को किया गया सम्मानित
🔳सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए विभिन्न राज्यों की संस्कृति का हुआ दीदार
🔳जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी का दस दिवसीय विशेष शिविर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) में एनसीसी के 24 यूके गर्ल्स बटालियन अल्मोड़ा के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का ग्रुप कंमाडर कमोडोर बीआर सिंह ने निरीक्षण किया। ग्रुप कंमाडर ने कैडेट्स से राष्ट निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया। कैडेट्स ने ग्रुप कंमाडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) में लगे एनसीसी के दस प्रशिक्षण शिविर में अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिह नगर जनपद की चार सौ कैडेट्स हिस्सा ले रही है। बुधवार को ग्रुप कंमाडर नैनीताल कमोडोर बीआर सिंह ने 24 यूके गर्ल्स बटालियन अल्मोड़ा के तत्वावधान में लगे शिविर का वार्षिक निरीक्षण किया। कैडेट्स को कई अहम जानकारियां दी। कमोडोर बीआर सिंह ने कहा की राष्ट्र सेवा से बढ़कर और कुछ नहीं है। कैडेट्स से देश की आन, बान व शान के लिए कार्य करने की अपील की। शिविर से मिली जानकारी को आत्मसात करने को कहा। विद्यालय के सभागार में कैडेट्स ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए विभिन्न राज्यों की संस्कृति का प्रदर्शन किया। देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों ने समां बांधा। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को ग्रुप कंमाडर ने सम्मानित भी किया। दस दिवसीय शिविर में कैडेट्स को देशभक्ति, अनुशासन, एकजुटता समेत समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन से मिले सहयोग का भी आभार व्यक्त किया गया।




