🔳सर्वसम्मति अन्य पदाधिकारियों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी
🔳नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया संगठन की मजबूती को संकल्प
🔳महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम बिंदुओं पर हुआ मंथन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुई शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से राजकीय शिक्षक संघ की बेतालघाट ईकाई का गठन कर दिलिप सिंह फर्त्याल को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। ईकाई के अध्यक्ष ने सभी को साथ लेकर संगठन की मजबूती व शिक्षकों के हितों में कार्य करने का भरोसा दिलाया।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में हुई अहम बैठक में विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने हिस्सा लिया। बैठक में कई मामलों पर मंथन किया गया। सर्वसम्मति से शिक्षक संघ की बेतालघाट ईकाई का गठन भी किया गया। दिलिप सिंह फर्त्याल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि मोहन लाल उपाध्यक्ष, राजपाल सिंह मंत्री, कुसुम पाल महिला उपाध्यक्ष व भुवन चंद्र जोशी को कोषाध्यक्ष चुना गया। दिनेश चंद्र उपाध्याय को ईकाई का संरक्षक नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती को मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। सर्वसम्मति से तय हुआ की केडी सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाया जाएगा। इस दौरान अल्ताफ शाह, संजय शर्मा, पीएन बुधौडी, डा. अरविंद मिश्रा, एबी सिंह, राजकुमार भंडारी, सत्यदेव, एसएस रौतेला समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।




