🔳राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सालीखेत में हुई बैठक
🔳शिक्षक अभिभावक संघ व विद्यालय प्रबंधन समिति का किया गया गठन
🔳पीटीए अध्यक्ष बने खुशाल जबकि दीवान को मिली एसएमसी की कमान
🔳प्रतिकूल परिस्थितियों में नौनिहालों को छुट्टी से पहले घर भेजने का प्रस्ताव पास
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती सालीखेत गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभिभावकों व शिक्षकों की संयुक्त बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षक अभिभावक संघ व विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रतिकूल परिस्थितियों में अभिभावकों से दूरभाष पर वार्ता कर विद्यार्थियों को छुट्टी के समय से पहले घर भेजने की व्यवस्था बनाने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। अभिभावकों ने विद्यालय में बेहतर हो रही पठन पाठन व्यवस्था पर खुशी व्यक्त की। विद्यालय में जीर्ण शीर्ण हालत में पहुंच चुके शौचालयों को ध्वस्त करने, विद्यालय भवन की मरम्मत, प्रतियोगी परीक्षाओं की लिए आवश्यक सामग्री क्रय करने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने को ठोस कदम उठाने तथा जंगल की आग, अत्यधिक बारिश, जंगली जानवरों का आंतक व गुलदार की आवाजाही होने पर अभिभावकों से वार्ता कर समय से पहले नौनिहालों को विशेष निगरानी में घर भेजने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक के दौरान शिक्षक अभिभावक संघ समिति का गठन कर खुशाल सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सोनी देवी उपाध्यक्ष, पूनम बोरा को सचिव मनोनीत किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन कर दीवान सिंह अध्यक्ष जबकि विमला देवी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने मिलजुल कर विद्यालय हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान मंजू देवी, बसंती देवी, राजेंद्र कुमार, चंदन सिंह, सुनील मेहरा, रमेश राम, खुशाल सिंह, पूरन सिंह, लता, ममता, बसंती, नीमा देवी, बसंती देवी, भावना, शोभा, धना देवी, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!