🔳संदिग्ध परिस्थितियों में घर से हुई लापता
🔳पति ने राजस्व पुलिस ले लगाई है खोजबीन की गुहार
🔳अब तक कोई जानकारी न मिलने से चिंतित हैं स्वजन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे बेड़गांव गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता महिला का पांच दिन बाद भी कुछ पति नही चल सका है। महिला का पति व स्वजन महिला का पता न चल पाने से परेशान हैं। राजस्व उपनिरीक्षक गडस्यारी कुंदन सिंह कनवाल के अनुसार महिला का पता लगाने को जांच की जा रही है।
हाइवे से सटे बेड़गांव गांव निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी बीते पांच दिनों से लापता है। महिला के पति ने राजस्व उपनिरीक्षक गडस्यारी को पत्र सौंप बताया है की उसकी पत्नी योगिता बीते शनिवार को सुबह पांच बजे बिना बताए घर से लापता हो गई है। पूरे गांव तथा आसपास के क्षेत्रों व रिश्तेदार से जानकारी जुटाने व काफि खोजबीन के बाद भी योगिता का कुछ पता नहीं चल पा रहा है‌। घर में स्वजनों की चिंता भी बढ़ते ही जा रही है। महिला के पति ने अनहोनी की आंशका जता राजस्व उपनिरीक्षक से पत्नी के खोजबीन की गुहार लगाई है। राजेंद्र सिंह के अनुसार घर में बच्चों का भी रो रो कर बुरा हाल है। इधर पांच दिनों से महिला का कुछ पता न चल पाने से स्वजनों में चिंता बढ़ गई है।इधर राजस्व उपनिरीक्षक कुंदन सिंह कनवाल के अनुसार महिला का पता लगाने को पूरा प्रयास किया जा रहा है।

error: Content is protected !!