🔳पंपिंग पेयजल योजना से आपूर्ति ठप, जल स्रोत भी सूखा
🔳बूंद बूंद पानी के लिए मचा है हाहाकार
🔳व्यवस्था में सुधार को मांग उठाए जाने के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
🔳ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जंगलों में आग धधकने व प्राकृतिक जल स्रोत सूखने से गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। पानी उपलब्ध न होने से गांव के बाशिंदे दूर दराज से पानी ढोने को मजबूर हो चुके हैं। छाती गांव के कंदरा तोक में ग्रामीण बूंद बूंद पानी को तरस गए हैं।
गांवों के बाशिंदे लगातार गहरा रहे पेयजल संकट व जंगलो के धधकने से परेशान हैं। कई गांवों में लाखों करोड़ों रुपये की जल जल जीवन मिशन योजना से तक पानी की बूंद तक नहीं टपक रही। ऐसे में लोगों को दूरदराज रुख कर हलक तर करना मजबूरी बन चुका है। समीपवर्ती छाती गांव के कंदरा तोक में भी पेयजल संकट गहराने से गांव व कई परिवार परेशान हैं। शेर पंपिंग पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति ठप होने से गांव में पानी का अकाल पड़ चुका है। गांव में स्थित प्राकृतिक जल स्रोत भी सूख चुका है ऐसे में ग्रामीण डेढ़ किमी दूर से सिर पर पानी के बर्तन रख घरों तक पहुंचा रहे है‌। शादी समारोह होने पर वाहनों से पानी ढोया जा रहा है। गांव के बाशिंदे पेयजल व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की कई बार मांग भी उठा चुके हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। गांव के बाशिंदे पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्राम प्रधान सुनीता देवी, प्रकाश चंद्र, मंजू देवी, ऊषा देवी, कविता, पिंकी, विमला देवी, मोनिका, भोपाल राम, गणेश, पवन, कैलाश, नीरज, अनिल, गोपाल, जितेन्द्र आदि ने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!