🔳पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने से कोसी नदी का जलस्तर
🔳कोसी बैराज अल्मोड़ा से भी छोड़ा गया पानी
🔳सुरक्षा के मद्देनजर नदी के नजदीक रहने वाले श्रमिकों को भी हटाया
🔳नदी के बहाव पर लगातार नजर बनाए रही प्रशासन की टीम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश से कोसी नदी का वेग तेज होने से हड़कंप मच गया। पुलिस व प्रशासन ने मुनादी तथा लोगों से मोबाइल पर संपर्क साध नदी के नजदीक न जाने की अपील की। अल्मोड़ा स्थित बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद कोसी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया।
लंबे समय बाद पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश से कोसी नदी का बहाव बढ़ गया। नावली, काकड़ीघाट, खैरना से बेतालघाट तक नदी का बहाव बढ़ने तथा नदी का रंग मटमैला हो जाने से नदी तट के नजदीक रहने वाले लोग सख्ते में आ गए। अल्मोड़ा स्थित कोसी बैराज से पानी छोड़े जानी की सूचना से हड़कंप मच गया। हरकत में आई पुलिस व प्रशासन की टीम ने लोगों से नदी के नजदीक न जाने का आह्वान किया। बर्धो से बेतालघाट तक जगह जगह नदी तट के नजदीक झोपड़ी बनाकर रह रहे श्रमिकों को भी नदी क्षेत्र से अभियान चलाकर हटवाया गया। श्रमिकों से नदी में नहाने न जाने की चेतावनी भी दी गई। गनीमत रही की समय रहते श्रमिकों को हटवा दिया गया और बडी अनहोनी टल गई। प्रशासन की टीम नदी तट के समीप स्थित गांवो की निगरानी में जुटी रही।

error: Content is protected !!