🔳कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन भेज उठाई कार्रवाई की मांग
🔳कांग्रेसी नेता ने चहेतों को दो – दो लाइटें देने पर जताई नाराजगी
🔳मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य सवालों के घेरे में आ गया है। कांग्रेसी नेता ने ब्लॉक के आधा दर्जन से भी अधिक गांवों में मनमाने ढंग से कार्य किए जाने का आरोप लगा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन भेज मामले में जांच की मांग उठाई है। बताया है की चहेतों के वहां दो – दो लाइट लगा दी गई है जबकि सार्वजनिक स्थानों पर एक भी लाइट नहीं लगी है।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में सहगल फाउंडेशन संस्था के तत्वावधान में स्ट्रीट लाइटें लगवाए जा रही है। कई गांवों में संस्था का कार्य सवालों के घेरे में आ गया है। धनियाकोट गांव निवासी कांग्रेसी नेता कृपाल सिंह मेहरा ने उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली के माध्यम से कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन भेज संस्था के कार्य की जांच की मांग उठा दी है। ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि बेतालघाट के तमाम गांवों में लाइट लगाने के कार्यों में धांधली की जा रही है। संस्था के कर्मचारी मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। चहेतों के घरों के आसपास दो दो स्ट्रीट लाइट लगा दी गई है जबकि सार्वजनिक स्थानों पर एक भी लाइट उपलब्ध नहीं कराई गई है। स्ट्रीट लाइट लगाए जाने में भी गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया है की संस्था ने गांवों में सदस्यों का चयन भी किया है ऐसे सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई ह जो दूसरे गांव के हैं। कृपाल सिंह मेहरा ने तल्लाकोट, मल्लाकोट, कफूल्टा, बारगल, चौरर्सा आदि गांवो में लाइट के कार्यों में बड़ी धाधली का अंदेशा जताया है। साफ कहा की यदि निष्पक्ष जांच की गई तो बड़ी अनियमितता का खुलासा हो सकता है।




