🔳तू-तू मैं-मैं से उठा विवाद धक्का मुक्की तक पहुंचा
🔳व्यापारी से अभद्रता पर आसपास के व्यापारी भी जुटे
🔳हंगामा बढ़ने से हाइवे पर आवाजाही भी हुई प्रभावित
🔳सूचना पर पहुंची पुलिस तो मामला हुआ शांत, यातायात भी किया गया सुचारु

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना मुख्य बाजार क्षेत्र में कार सवार युवकों व स्थानीय व्यापारी के बीच विवाद से अफरा तफरी मच गई। कार सवार युवक व्यापारी से अभद्रता पर उतारु हो गए। मामला धक्का मुक्की तक जा पहुंचा। मामले के तूल पकड़ने पर आसपास के व्यापारी भी जुट गए। दोनों पक्षों में तीखी बहस होने व भीड़ इकट्ठा होने से हाइवे पर यातायात भी ठप हो गया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने बामुश्किल मामला शांत कराया। हाइवे पर भी यातायात सुचारु किया गया।
बुधवार को हाइवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में कार सवार युवक स्थानीय व्यापारी से किसी बात पर उलझ गए। व्यापारी को अकेला समझ कार सवार युवक स्थानीय व्यापारी पर सवार हो गए। स्थानीय व्यापारी ने भी गलती न होने का हवाला दे कार सवार युवकों की बातों का जवाब देना शुरु कर दिया। तकरार बड़ी तो मामला गाली-गलौज व धक्का मुक्की तक पहुंच गई। विवाद बढ़ता देख आसपास के व्यापारी भी पहुंच गए। स्थानीय व्यापारी के साथ अभद्र व्यवहार पर नाराजगी जताई। कार सवार युवकों को भी खूब खरी खोटी सुनाई। सूचना पुलिस को भी भेजी गई। बाजार क्षेत्र में हंगामा होने पर हाइवे पर आवाजाही भी प्रभावित हो गई। दोनों ओर वाहनों की कतार लगती चली गई। छोटे बड़े वाहन जाम में फंसते चले गए। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मय टीम पहुंचे। मामले की जानकारी जुटाई। शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर कार सवार युवकों को भी कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दी की यदि व्यवस्था से खिलवाड़ किया जाएगा तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद बामुश्किल मामला शांत हो सका।

error: Content is protected !!