🔳हाइवे पर अभियान चला वसूला पन्द्रह हजार रुपये जुर्माना
🔳यातायात नियमों के उल्लघंन पर कर डाले ताबड़तोड़ चालान
🔳पुलिस के अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
🔳शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी कसा गया शिंकजा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना पुलिस की टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ चालान काट डाले। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी शिकंजा कसा गया। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खैरना पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में हाइवे पर छड़ा बाजार के समीप विशेष चैकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लघंन कर छोटे बड़े वाहन चालकों पर शिंकजा कस दिया गया। तेज रफ्तार, बगैर कागजात, ओवरलोड वाहन दौड़ा रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने 25 छोटे बड़े वाहन चालकों का चालन कर साढ़े बारह हजार रुपये वसूला जबकि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी कार्रवाई कर ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाया गया ‌ पुलिस ने दो कोर्ट के भी चालान किए‌। एकाएक चले पुलिस के अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा ‌ नियमों का उल्लघंन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी, आदि मौजूद रहे‌।

error: Content is protected !!