🔳देखते ही देखते जंगल कै बड़े हिस्से में फैली आग
🔳दहशत में आए गांवों के बाशिंदे व आवाजाही करने वाले यात्री
🔳जंगलों का बचाने में वन विभाग हुआ नाकाम
🔳विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित छड़ा व पठानी क्षेत्र से सटे जंगल में आग धधकने से गांव के बाशिंदे दहशत में आ गए। जंगल से उठी आग की विकराल लपटों ने देखते ही देखते जंगल के बड़े हिस्से को जलाकर राख कर डाला। लगातार जलते जंगलों को बचाने को बचाने में नाकाम साबित हो रहे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है।
बीते एक महीने से भी अधिक समय से एक के बाद एक जंगल आग की चपेट में आकर राख होते जा रहे है। बावजूद वनों को आग से बचाने के बड़े बड़े दावे करने वाला वन विभाग धरातल पर नाकाम साबित होता जा रहा है। जंगलों के आग की चपेट में आने से बेशकिमती वन संपदा को नुकसान होने के साथ ही गांवों के बाशिंदे को भी तमाम चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। हाइवे से सटी के आग की चपेट में आने से जोखिम भी बढ़ गया है। मंगलवार को छडा़ व पठानी गांव से सटा जंगल भी भीषण आग की चपेट में आकर खाक हो गया। जंगल से भीषण आग की लपटें उठने से गांव के लोग भी दहशत में आ गए। देर रात तक जंगल धूं-धूं कर जलता रहा।




