🔳ग्रामीणों ने दूरदराज से पानी लाकर किया आग पर काबू करने का प्रयास
🔳आग की लपटों ने घास के लुट्टे, बांज का जंगल किया राख
🔳भीषण हुई लपटों ने ग्रामीणों को किया पीछे हटने पर मजबूर
🔳देर शाम तक गांवो के बाशिंदे आग बुझाने में जुटे रहे

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गांवो से सटे जंगलों में आग का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा। छोटी जजूली गांव के नजदीक तक पहुंची आग की लपटों से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय पशुपालक के दो घास के लुट्टे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों देर शाम तक आग पर काबू पाने मैं जुटे रहे। आग की भीषण लपटों ने कई बार ग्रामीणों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

गांवों से सटे जंगल आग की चपेट में आकर राख होते जा रहे हैं। गांवों के नजदीक तक आग पहुंचने से अनहोनी का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को सूदूर छोटी जजूली गांव से सटे बांज, काफल व चीड़ के जंगल में आग धधक उठी। धीरे धीरे आग ने जंगल के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। आग की विकराल होती लपटों से गांव के लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते लपटें स्थानीय राजेंद्र सिंह के आवासीय मकान के नजदीक तक पहुंच गई। आग से मकान को बचाने को गांव के लोगों ने जद्दोजहद शुरु की। दूर दराज से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया पर एकाएक विकराल हुई आग की लपटों ने ग्रामीणों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। आग की लपटों ने स्थानीय पशुपालक के दो घास के लुट्टे भी जला डाले। खतरा बढ़ते देख ग्रामीणों ने वन विभाग को भी सूचना दी तथा अहतियातन घर को भी खाली करा दिया गया। देर शाम तक गांव के बाशिंदे आग पर काबू पाने में जुटे रहे। स्थानीय सोबन सिंह करायत के अनुसार आग ने जंगल क्षेत्र में बेसकिमती वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचाया है।

error: Content is protected !!