🔳दो महिने से बूंद बूंद पानी को तरस रहे अस्सी परिवार
🔳मुसौली गांव में पेयजल संकट गहराने से हाहाकार
🔳पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने से ग्रामीणों में रोष
🔳जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन का ऐलान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवो में पेयजल संकट गहराने से हाहाकार मचा हुआ है। सूदूर मुसौली गांव में पेयजल आपूर्ति ठप होने से गांव के बाशिंदे करीब डेढ़ किमी दूर से सिर पर बर्तन रख पानी ढोने को मजबूर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने व्यवस्था दुरुस्त न किए जाने पर रोष जताया है‌ आरोप लगाया है की कई बार आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही।

गर्मियों के नजदीक आने के साथ ही गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। तमाम गांवों के बाशिंदे बूंद बूंद पानी को परेशान हो चुके हैं। मजबूरी में हलक तर करने को ग्रामीण दूर दराज रुख कर रहे हैं। ग्रामीणों का पूरा दिन पानी ढोने में ही लग जा रहा है। सूदूर मुसौली गांव में आपूर्ति प्रभावित होने से अस्सी से ज्यादा परिवार बूंद बूंद पानी को तरस गए हैं। गांव को रिची थापल पंपिग पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति की जाती है पर पिछले दो महिनों से भी अधिक समय से गांव में नलों से पानी की बूंद तक नहीं टपक रही। ऐसे में लोगों को तमाम परेशानियों का सामना कर गांव से लगभग डेढ़ किमी दूर लगे हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही। पेयजल संकट गहराने से गांव में बूंद बूंद पानी को हाहाकार मचा हुआ है। विवाह समारोह आदि कार्यक्रम होने पर परेशानी कई गुना बढ़ जा रही है। स्थानीय कमल फर्त्याल, संजय फर्त्याल, सुरेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, शंकर सिंह, मनीषा देवी, माया देवी, दमयंती देवी, भवानी देवी, तुलसी देवी, पूरन सिंह आदि ने जल्द आपूर्ति सुचारु किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!