🔳कोसी नदी से सटी पहाड़ी से उठी आग की लपटें हुई विकराल
🔳नैनीताल से पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बामुश्किल पाया काबू
🔳आग की लपटें शांत होने के बाद क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित सुयालबाड़ी क्षेत्र में कोसी नदी से सटी पहाड़ी से सटी आग के मुख्य बाजार तक पहुंचने से अफरा तफरी मच गई। क्षेत्रवासियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर आग बेकाबू हो गई। नैनीताल से पहुंची दमकल सेवा ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
सोमवार को एक बार फिर आग ने खूब तांडव मचाया। हाइवे पर सुयालबाड़ी व क्वारब क्षेत्र में आग बेकाबू हो गई। आग की विकराल लपटों से क्षेत्रवासी भी दहशत में आ गए। सुयालबाड़ी क्षेत्र में कोसी नदी से सटी पहाड़ी से आग मुख्य बाजार क्षेत्र के नजदीक तक पहुंचने से हड़कंप मच गया। हवा के झोंके से आग की लपटें विकराल होती चली गई। स्थानीय लोगों ने बेकाबू होती आग को काबू करने को काफी प्रयास किया पर सफलता हाथ नहीं लगीं। सूचना जिला मुख्यालय स्थित दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया। आग की लपटें शांत होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। इधर छडा़ तथा बर्धो क्षेत्र में भी जंगल आग की चपेट में आ गए।




