🔳काफि खोजबीन के बाद भी नहीं लगा पता
🔳महिला के पति ने राजस्व पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार
🔳राजस्व उपनिरीक्षक को पत्र सौप सकुशल बरामदगी की मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे गडस्यारी गांव से महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया है। काफि खोजबीन के बाद भी कुछ पता न चल पाने से अनहोनी की आंशका जता महिला के पति ने राजस्व पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है।
हाइवे से सटे गडस्यारी गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने राजस्व उपनिरीक्षक गडस्यारी को पत्र सौंप बताया की उसकी पत्नी योगिता बीते शनिवार को सुबह पांच बजे बिना बताए घर से लापता हो गई है। पूरे गांव तथा आसपास के क्षेत्रों व रिश्तेदार से जानकारी जुटाने व काफि खोजबीन के बाद भी योगिता का कुछ पता नहीं चल पा रहा है‌। घर में स्वजनों की चिंता भी बढ़ते ही जा रही है। महिला के पति ने अनहोनी की आंशका जता राजस्व उपनिरीक्षक से पत्नी के खोजबीन की गुहार लगाई है। राजेंद्र सिंह के अनुसार घर में बच्चों का भी रो रो कर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!