🔳विभिन्न गांवों में लगे हैंडपंप लंबे समय से खराब
🔳ग्रामीण के लिए दूर दराज से पानी ढोना बनी मजबूरी
🔳हैंडपंप ठिक कराए जाने की मांग उठाए जाने के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
🔳सहायक अभियंता ने किया जल्द हैंडपंप दुरुस्त करने का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में बूंद बूंद पानी को हाहाकार मचा हुआ है अब पानी मुहैया कराने को लगाए गए हैंडपंप भी जवाब देने लगे है। हैंडपंप से पानी उपलब्ध न होने से गांव के बाशिंदे दूर दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। बावजूद हैंडपंप दुरुस्त नहीं किए जा रहे। जल संस्थान के सहायक अभियंता खराब पड़े हैंडपंप सप्ताहभर में दुरुस्त करा लिए जाएगे
ब्लॉक के तमाम गांवों में पेयजल संकट गहराने से लोग परेशान है। बूंद बूंद पानी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समुचित बारिश न होने से प्राकृतिक जल स्रोत भी सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। पानी उपलब्ध कराने को गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैंडपंप तक लंबे समय से खराब होने से परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। गर्मी शुरु होने के साथ ही गांवों में पानी की मांग भी बढ़ गई है पर हैंडपंपों के खराब पड़े होने से गांव के बाशिंदों को दूर दराज से पानी ढोना मजबूरी बन चुका है। ब्लॉक के सीम, बेतालघाट, नौणा, सूरीनाम, हरतोला थुआ ब्लॉक आदि गांवों में लगे हैंडपंप लंबे समय से खराब होने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही। सैकड़ों परिवार बूंद बूंद पानी को दूरदराज भटकने को मजबूर हो चुके है। व्यापारी नेता तारा भंडारी के अनुसार कई बार हैंडपंप दुरुस्त कराने की मांग उठाई जा चुकी है पर लगातार अनदेखी की जा रही है जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। जल संस्थान के सहायक अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट के अनुसार जल्द सभी खराब पड़े हैंडपंप ठिक करवा दिए जाएंगे।




