🔳राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरना के नौनिहालों को दी गई सामग्री
🔳आसपास के तमाम विद्यालयों को ट्रस्ट उपलब्ध कराता है शिक्षण सामग्री
🔳अभिभावकों व शिक्षकों ने ट्रस्ट का किया आभार व्यक्त
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कैंची धाम ट्रस्ट के सहयोग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरना में नौनिहालों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। अभिभावकों ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। कैंची धाम ट्रस्ट खैरना समेत आसपास के तमाम विद्यालयों में प्रतिवर्ष शिक्षण सामग्री वितरित करता है।
शनिवार को खैरना स्थित विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों को कापियां, कवर, कलर, पेंन, पेंसिल आदि का वितरण किया गया। शिक्षण सामग्री पाकर नौनिहाल खुशी से झूम उठे। प्रधानाचार्य हेमा तिवारी व दीपा पांडे के अनुसार कैंची धाम ट्रस्ट के सहयोग से प्रतिवर्ष बच्चों को निशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की जाती है। शिक्षकों व अभिभावकों ने कैंची धाम ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष कविता आर्या ने कहा की विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर बनाने को शिक्षकों के कार्य सराहनीय है। उन्होंने अभिभावकों से भी विद्यालय हित में मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया।




