🔳गोवंशीय पशुओं के क्षत विक्षत अंग मिलने से सनसनी
🔳मोहनरी गांव के समीप सड़क के नीचे फैंके मिले चार सिर
🔳पंचायत प्रतिनिधियों व हिंदुवादी संगठन से जुड़े लोगों में उबाल
🔳मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग
🔳एसएसपी के निर्देश पर भतरौजखान थाने में मुकदमा दर्ज, जांच शुरु
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भिकियासैंण ब्लॉक के मोहनरी गांव के समीप गोवंशीय पशुओं के क्षत विक्षत अंग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन को भी सूचना भेजी गई। क्षत विक्षत अंग पोस्टमार्टम के लिए भिकियासैंण ले जाए गए। मामले के सामने आने से पंचायत प्रतिनिधियों व हिन्दूवादी संगठनों में भी उबाल आ गया। एसएसपी के निर्देश पर भतरौजखान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गुस्साए लोगों ने जल्द खुलासे की मांग उठाई है।
भतरौजखान से कुछ आगे मोहनरी क्षेत्र के समीप गौवंशीय पशुओं के सिर व पैर देखें जाने की सूचना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पडलिया व सुरेश आर्या ने पुलिस प्रशासन से संपर्क साध मामले की जानकारी दी। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पडलिया ने बताया की रोड के नीचे गोवंशीय पशुओं के चार सिर, पैर व आंतें फेंकी गई थी। सूचना पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। अंगो को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले से गुस्साए पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों थाना भतरौजखान पहुंचे। मनोज पडलिया, राम सिंह रावत, गिरीश चंद्र भट्ट, सुरेश चंद्र, महेंद्र गिरी, सतीश नैनवाल, पंकज पडलिया, राकेश पडलिया, जगत सिंह, प्रकाश चंद्र, रमेश रावत समेत तमाम लोगों ने मामले की जांच की मांग उठाई। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की मांग उठाई। कहा की जल्द से जल्द खुलासा होना चाहिए। चेतावनी दी की जल्द खुलासा न हुआ तो फिर आंदोलन शुरु होगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पिंचा के निर्देश पर भतरौजखान थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।




