🔳अभिभावकों, नौनिहालों व शिक्षकों ने एक साथ बैठकर किया सहभोज
🔳अभिभावकों को दी गई संचालित योजनाओं की जानकारी
🔳रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कोसी घाटी स्थित विद्यालयों में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा। सामूहिक भोज भी किया गया। जीआइसी ढोकाने, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट व राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
बुधवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में नव प्रवेशी नौनिहालों व उनके अभिभावकों का स्वागत किया गया। विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय ने विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की। कार्यक्रम का संचालन सत्यदेव सिंह ने किया। कवि व शिक्षक राजकुमार भंडारी ने काव्य पाठ के जरिए सरकारी विद्यालय की महत्वत्ता बताई। राजपाल सिंह, केडी सिंह, दिलीप फर्त्याल, कुसुम पाल, अमिता जोशी, शेखर फुलारा, हरीश पंत, दिनेश रावत, लक्ष्मण सिंह, आंनद जोशी ने सहयोग किया। जीआइसी ढोकाने में नव प्रवेशी नौनिहालों को मिष्ठान वितरित किया गया। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने एनसीसी पाठ्यक्रम शुरु होने तथा विद्यालय के पीएम श्री योजना में शामिल होने की जानकारी दी गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरना में सहभोज किया गया। प्रधानाचार्य हेमा तिवारी व दीपा पांडे ने नौनिहालों का स्वागत कर अभिभावकों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान सीआरसी समन्वयक धर्मेंद्र कुमार पाल, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष कविता आर्या समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।




