🔳सुविधा का लाभ न मिलने से चढ़ता जा रहा क्षेत्रवासियों का पारा
🔳एक महीने से भी अधिक समय से व्यवस्था बदहाल
🔳सूदूर गांवों से पहुंचने वाले ग्रामीण मायूस होकर लौटने को मजबूर
🔳 क्षेत्रवासियों ने प्रबंधन पर लगाया अनदेखी का आरोप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
ब्लॉक मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में एक महीने से भी अधिक समय से बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम खराब होने से गांवो के बाशिंदे परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने व्यवस्था दुरुस्त न किए जाने पर रोष जताया है। आरोप लगाया है की कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद बैंक प्रबंधक अनदेखी पर आमादा हैं।
बेतालघाट मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर सैकड़ों लोग निर्भर है। दूर दराज के गांवों से लोग बाजार पहुंचते है। गांव के लोग खरिदारी को पैसे निकालने को एटीएम पहुंचते हैं पर मशीन खराब होने का हवाला दिए जाने पर लोग मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर हो जा रहे हैं। पैसे न मिलने पर लोग तमाम परेशानियों से जूझ रहे हैं। स्थानीय ललित जोशी के अनुसार मशीन के खराब होने से दिक्कत बढ़ते ही जा रही है। की बार प्रबंधन से व्यवस्था दुरुस्त करवाने को कहा जा चुका है बावजूद बैंक प्रबंधन अनदेखी पर आमादा है जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। चेतावनी दी है की उपेक्षा पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।




