🔳खैरना चौकी, पर्यटन केंद्र व बाजार क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप
🔳समीपवर्ती पाडली गांव के बाशिंदे भी पानी को परेशान
🔳दूर दराज से वाहनों में पानी ढोना बनी मजबूरी
🔳क्षेत्रवासियों ने व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पेयजल संकट गहराने से गांवों में हाहाकार मचा हुआ है वही अब खैरना चौकी व कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटन केंद्र में भी पानी का अकाल पड़ गया है। वाहनों के जरिए पानी ढोकर पुलिसकर्मी प्यास बुझाने को मजबूर हो चुके हैं। पाडली गांव में भी आपूर्ति प्रभावित हो जाने से गांव के बाशिंदे दूर दराज प्राकृतिक जल स्रोतो की ओर रुख कर रहे हैं। गर्मीयों की शुरुआत में ही पेयजल संकट गहराने से चिंता बढ़ने लगी है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित चौकी खैरना व केएमवीएन के पर्यटन केंद्र में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। दिन भर डूयूटी निभाने के बाद पुलिसकर्मी पेयजल संकट से जूझ रहे है‌ ऐसे में अब वाहन के जरिए चौकी परिसर में पानी पहुंचाया जा रहा है‌ नजदीक ही केएमवीएन के पर्यटन केंद्र में भी नलों से पानी की बूंद तक नहीं टपक रही। पर्यटकों की आवाजाही होने पर कर्मचारी दूर दराज से पानी ढो रहे हैं। लंबे समय से स्थिति जस की तस बनी हुई है। व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया है की जल संस्थान के अधिकारी अनदेखी पर आमादा है जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है‌ हाइवे से सटे पाडली गांव में भी ग्रामीण पानी को तरस रहे हैं। स्थानीय अशोक कुमार के अनुसार पानी उपलब्ध न होने से गांव के लोग धूप में सिर पर पानी के बर्तन ढोकर घरों तक पहुंचा रहे है‌। कई बार पेयजल व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाए जाने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही। लगातार अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने पेयजल व्यवस्था तत्काल दुरुस्त किए जाने कि पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!