🔳खेतों में काम कर रही महिलाएं बाल बाल बची
🔳स्थानीय लोगों ने चालक को 108 की मदद से पहुंचाया अस्पताल
🔳हल्द्वानी से थराली की ओर रवाना हुआ था वाहन

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती पातली क्षेत्र में हल्द्वानी से थराली जा रहा मालवाहक वाहन असंतुलित होकर सड़क से सौ मीटर नीचे कुंजगढ नदी क्षेत्र में जा गिरा। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल को आपातकालीन 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। नदी क्षेत्र में गिरे वाहन की चपेट में आने से खेतों में कार्य कर रही महिलाएं बाल बाल बच गई।

शनिवार को रुद्रपुर निवासी जय प्रकाश यादव वाहन यूके 04 सीसी 1046 में आनलाईन कंपनी की सामग्री लेकर हल्द्वानी से थराली को रवाना हुआ। जय प्रकाश खैरना से आगे रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर पायली क्षेत्र में पहुंचा ही था की एकाएक वह वाहन पर संतुलन खो बैठा। नतीजतन वाहन असंतुलित होकर स्टेट हाइवे किनारे लगे पैराफिट तोड़ता हुआ सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे कुंजगढ नदी क्षेत्र में जा गिरा। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हड़कंप मच गया। खेत में कार्य कर रही महिलाएं भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन की चपेट में आने से बाल बाल बच गई। घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोगों ने चालक को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाल स्टेट हाइवे पर पहुंचाया। जहां से आपातकालीन 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत खतरे से बाहर है।

error: Content is protected !!