🔳कोकिला माता मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा से माहौल भक्तिमय
🔳सनातनी संस्कृति के प्रचार प्रसार पर दिया गया जोर
🔳मां भगवती के जयकारों से गुंजायमान हुआ रुपसिंह धूरा गांव
🔳भजन कीर्तनों पर थिरकने को मजबूर हुए श्रद्धालु
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर रुपसिंह धूरा गांव स्थित कोकिला माता मंदिर परिसर में श्रीमद् देवी भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा सुनने आसपास के गांवों से श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे है। कथा व्यास श्रीश्री 108 रमेश दास ने सनातन धर्म की रक्षा को सभी को एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया साथ ही सनातनी संस्कृति के प्रचार प्रसार पर जोर दिया।
गुरुवार को रुप सिंह धूरा गांव में स्थित कोकिला माता मंदिर में रोजाना की तरह धर्माचार्यों ने यजमान विनोद भट्ट व कुंदन भट्ट से विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। सीता राम बाबा की देखरेख में शुरु हुए कार्यक्रम में गांवो से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। कथा व्यास श्री श्री 108 रमेश दास ने मां की महिमा का गुणगान किया। कहा कि पुत्र कुपुत्र हो सकता है। लेकिन मां कभी भी कुमाता नहीं हो सकती है। मां भगवती अपने भक्तों की सदा रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि सभी को सत्संग में जाना चाहिए। संतों का साथ करना चाहिए। सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया। सतानती संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की । कहा कि प्रभु भक्ति से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। मां भगवती के जयकारों से क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। आसपास के हरतोला, उल्गौर, धारी, थुआ ब्लॉक, जाड़ापानी, लोहली, नथुआखान, गरमपानी, खैरना, चमड़ियां आदि तमाम क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। आयोजन समिति सदस्य दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।




