🔳धूराफाट संघर्ष समिति अध्यक्ष ने खोला मोर्चा
🔳पेयजल टैंकों के निर्माण भी गुणवत्ता का ध्यान न रखने पर जताई नाराजगी
🔳कोसी नदी क्षेत्र में कार्य न होने पर जताया रोष
🔳मनमानी पर गांवों के बाशिंदों को साथ लेकर आंदोलन की चेतावनी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

तमाम गांवों को पानी उपलब्ध कराने को निर्माणाधीन बयेडी पंपिग पेयजल योजना के निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े हो गए हैं। धूराफाट संघर्ष समिति अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे ने मानक अनुसार कार्य न करने का आरोप लगा निर्माण कार्यों की जांच की मांग उठाई है। आरोप लगाया की यदि अनदेखी की गई तो फिर गांवों के बाशिंदों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

बलियाली, हिडा़म, मुसौली समेत तीन दर्जन से भी अधिक गांवों में पानी का सूखा खत्म करने को करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन बयेडी़ पंपिग पेयजल योजना के निर्माण कार्य विवादों में आ गए हैं वहीं कोसी नदी क्षेत्र में कार्य शुरु न होने पर भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। योजना के तहत बनाए गए पेयजल टैंकों में भी गुणवत्ता का ख्याल न रखें जाने का आरोप लगा धूराफाट संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। संघर्ष समिति अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे ने आरोप लगाया है की महत्वाकांक्षी योजना में समुचित बजट उपलब्ध होने के बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। मुनाफे के फेर में गुणवत्ता से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। कई जगह मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष ने साफ कहा की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि गुणवत्ताविहीन कार्य किए गए तो फिर गांवों के वाशिंदों को लेकर संघर्ष समिति आंदोलन को बाध्य हो जाएगी।

error: Content is protected !!