🔳हाइवे से सटे सुनियाकोट गांव के बाशिंदों ने नहीं किया मतदान
🔳सड़क निर्माण की मांग को लेकर पहले ही कर चुके थे ऐलान
🔳मतदान केंद्र पर पहुंचे पर बगैर वोट डाले लौट गए वापस
🔳सड़क निर्माण न होने तक भविष्य में भी चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांव तक सड़क निर्माण न होने से नाराज अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे सुनियाकोट गांव के बाशिंदों ने मतदान से दूरी बनाए रखी। पूर्व से ही चुनाव बहिष्कार का मन बना चुके ग्रामीणों ने आखिरकार चुनाव का बहिष्कार कर दिया। गांव के कुछ लोग मतदान केंद्र तक तो पहुंचे पर बगैर मतदान किए ही वापस लौट गए। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा की जब तक गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ जाता तब तक प्रत्येक चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

काकड़ीघाट क्षेत्र से सुनियाकोट गांव तक लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद आज तक गांव तक सड़क न पहुंचने से नाराज गांव के बाशिंदों का सब्र शुक्रवार को जवाब दे गया। गांव के बाशिंदों ने मतदान से दूरी बनाकर चुनाव बहिष्कार कर डाला। आरोप लगाया की महज चार किमी सड़क का निर्माण आज तक नहीं किया जा सका है जबकि लाखों रुपये पानी की तरह बहाकर आधी अधूरी ही सड़क बनाई गई है। हमेशा लोगों को ठगा जा रहा है तमाम घोषणाएं होने के बावजूद सड़क निर्माण नहीं हो सका है। पूर्व में ग्रामीण प्रशासन के साथ हुई वार्ता में मतदान कर नोटा दबाने का मन बना चुके थे पर ठिक मतदान वाले दिन ग्रामीणों ने मतदान से दूरी बना ली। पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह मेहरा के अनुसार एक भी ग्रामीण ने मतदान नहीं किया साफ कहा की यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं हुआ तो भविष्य में भी चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान देव सिंह, चंदन सिंह, कैलाश सिंह, नन्दन सिंह, गोपाल सिंह ,गोपाल सिंह, नन्दन सिंह, पदम सिंह, नारायण सिंह, पान सिंह, दीवान सिंह, पूरन सिंह, कुशल सिंह, हीरा सिंह, खीमा देवी, आशा देवी, राम सिंह, दीपक सिंह, राजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, प्रताप सिंह, हरी सिंह, बचे सिंह, मुन्नी देवी, खष्टी देवी, हीरा सिंह, खड़क सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!