🔳जिसके लिए छह किमी की दूरी करते हैं तय वह नहीं पहुंच सके गांव
🔳घोड़ियां टापू के बाशिंदे मतदान को पहुंचते हैं घोड़ियां हल्सों
🔳मतदान केंद्र तक तीन किमी जाने व तीन किमी आने की दूरी करते हैं पैदल तय
🔳आज तक सांसद के न पहुंचने के बावजूद ग्रामीण शत-प्रतिशत मतदान कर निभाते हैं जिम्मेदारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लोकसभा चुनाव में बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर घोड़ियां टापू गांव के बाशिंदे मतदान केंद्र तक आने जाने में छह किमी की दूरी भले ही पैदल नाप लोकतंत्र के पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित जरुर करते हो पर चुने हुए सांसद को आज तक लोगों ने गांव में कभी भी नहीं देखा। आजादी के बाद से ही कोई सांसद गांव तक की दूरी नहीं नाप सके है। जिस नेता के लिए बुजुर्ग लाठियों के सहारे पैदल घोड़ियां हल्सौ गांव में बने बूथ तक पहुंचते हैं। उनके गांव में आज तक सांसद के दर्शन न होने से लोग मायूस भी है। हां इतना जरुर है की विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ता गांव में पहुंचकर बैनर और पोस्टर जरुर लगा देते हैं।
गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यह बात किसी से छुपी नहीं है। राजनेताओं में इच्छा शक्ति के अभाव के चलते गांवों के बाशिंदे छोटी छोटी जरुरत की चीजों के लिए दूरदराज भटक रहे। स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में गांव तेजी से विरान भी होते जा रहे हैं। शिक्षकों की कमी से गांव के लोग सरकारी स्कूलों से नाम कटा कर निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश कराने को मजबूर हो चुके हैं। जंगली जानवरों के आंतक व सिंचाई की समुचित व्यवस्था न होने से सब्जियों व अनाज का बंपर उत्पादन करने वाले किसान आज खुद के लिए अनाज के लिए बाजार पर निर्भर हो चुके हैं। बावजूद सुध लेने को कोई तैयार नहीं है। लगातार सुविधाओं के लिए तरसते के बावजूद गांव के बाशिंदे चुनावों में शत प्रतिशत मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभा आज नहीं तो कल सब कुछ ठीक होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कुछ ऐसी ही हकीकत ब्लॉक के सुदूर घोड़ियां टापू गांव की भी है। गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव जरुर है पर लोकतंत्र के पर्व में गांव के लगभग तीस परिवार छह किलोमीटर आना-जाना कर घोड़ियां हल्सों गांव में बने मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना नेता चुनते हैं पर आजादी के बाद से आज तक किसी भी चुने हुए सांसद ने गांव की ओर रुख नहीं किया है। इसके बाद भी गांव के बाशिंदे गांव की बेहतरी की उम्मीद के सहारे छह किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर मतदान कर रहे हैं। स्थानीय कुलदीप चंद्र के अनुसार मतदान के दिन लोग सुबह से ही मतदान केंद्र तक पहुंचते हैं और मतदान के बाद वापस गांव पहुंचते हैं। पूरा दिन आने-जाने में लग जाता है पर आज तक किसी भी सांसद ने गांव तक पहुंचने की जहमत नहीं उठाई।

error: Content is protected !!