🔳दिन ढलने के साथ रोजाना पहुंच रहा गांव के समीप
🔳गांव के लोग घरों में कैद होने को हो जा रहे मजबूर
🔳पूर्व में कई मवेशियों को उतार चुका है मौत के घाट
🔳गुलदार की सक्रियता से पशुपालन पर भी गहराया संकट
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के बुधलाकोट गांव के तोक खेलका में गुलदार की घुसपैठ बढ़ने से गांव के बाशिंदे खौफजदा हैं। आबादी तक पहुंचने के बाद गुलदार शिकार के इंतजार में डेरा डाल दें रहा है ऐसे में लोगों के घर से निकलना मुश्किल होता जा रहा है। ग्रामीणों ने गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
जंगलों में आग भड़कने से गुलदार आबादी तक पहुंचने लगे हैं। बुधलाकोट गांव के खेलका तोक में गुलदार की आवाजाही तेज होने से दहशत बढ़ गई है। दिन ढलने के साथ ही गुलदार शिकार की तलाश में आबादी तक पहुंच पहुंच गुर्रा रहा है। गुलदार की गुर्राहट से गांव में दहशत फ़ैल जा रही है। रोजाना गांव के नजदीक पहुंचने से अनहोनी का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा है। खौफजदा गांव के बाशिंदे समय पर घरों में कैद होने को मजबूर हो जा रहे हैं। बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा जबकि मवेशियों की निगरानी भी बड़ा दी गई है। स्थानीय पशुपालक चंद्रशेखर बुधलाकोटी के अनुसार लंबे समय से गुलदार के आंतक से गांव में दहशत व्याप्त है। गुलदार के आबादी के नजदीक डेरा डाल दिए जाने से खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व में कई मवेशियों को गुलदार निवाला बना चुका है ऐसे में पशुपालन पर भी संकट गहराता जा रहा है। पशुपालकों ने गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की पुरजोर मांग उठाई है। अंदेशा जताया हे की यदि अनदेखी की गई तो कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है।

error: Content is protected !!