🔳बुजुर्ग को लहुलुहान हालत में उपचार के लिए पहुंचाया गया अस्पताल
🔳बीच बाजार हुई घटना से मचा हड़कंप
🔳बाजार में अव्यवस्था हावी होने से लगातार बढ़ रही घटनाएं
🔳गंगोरी क्षेत्र में असंतुलित होकर हाईवे पर पलटा खड़िया से लदा ट्रक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। उधर गंगोरी क्षेत्र में खड़िया से लदा ट्रक हाइवे पर पलक गया। लोगों के घटनास्थल पर पहुंचने तक चालक मौके से जा चुका था। गनीमत रही की ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।
खैरना बाजार क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़े किए जाने तथा दुकानों का सामना हाइवे तक फैलाए जाने से आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। सोमवार को बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट निवासी गोपाल सिंह जलाल आवश्यकीय कार्य से खैरना बाजार पहुंचे। कार्य निपटाने के बाद वह वापस लौट रहे थी की तभी अल्मोड़ा से हल्द्वानी को जा रहे बाइक सवारों ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बीच बाजार हुई घटना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों व बाइक सवार युवकों ने लहुलुहान हालत में गोपाल सिंह को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। क्षेत्रवासियों के अनुसार बाजार में दुकानदार समान हाइवे तक फैला दें रहे है जिस कारण पैदल चलने तक की जगह नहीं बची है। दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। उधर खड़िया लेकर हल्द्वानी जा रहा ट्रक यूके 04 सीसी 1068 अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गंगोरी, सुयालबाडी क्षेत्र में असंतुलित होकर हाईवे पर ही पलट गया। दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे पर तब तक चालक घटनास्थल से जा चुका था। ट्रक पलटने से खड़िया भी हाईवे पर बिखर गई जिससे कुछ देर आवाजाही प्रभावित रही। लोगों ने खड़िया को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु करवाया।




