🔳खैरना – रानीखेत व अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे की हालत नाज़ुक
🔳पातली क्षेत्र में गड्ढा बन चुका जानलेवा बावजूद अनदेखी
🔳भोर्या बैंड़, दो पाखी, रातीघाट, लोहाली में भी हालात विकट
🔳पर्यटन सीजन नजदीक होने के बाद भी नहीं सुधरी सड़कों की हालत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पर्यटन सीजन करीब होने के बावजूद पहाड़ की महत्वपूर्ण सड़कों की हालत नहीं सुधर सकती है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे तथा खैरना रानीखेत स्टेट हाइवे बदहाल स्थिति में है पर सुध नहीं ली जा रही। पातली बाजार क्षेत्र में गड्ढे से बड़ी घटना का अंदेशा बना हुआ है बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। भोर्या बैंड़, लोहाली, रातीघाट, कैंची क्षेत्र में के हालत भी किसी से छुपे नहीं है।
तापमान में बढ़ोतरी होने पर विभिन्न राज्यों से पर्यटक पहाड़ की सुरम्य वादियों में पहुंचते हैं। पर्यटकों के पहाड़ पहुंचने से पर्यटन व्यवसाय में भी इजाफा होता है। अधिकांश पर्यटक पहाड़ों में आवाजाही को महत्वपूर्ण खैरना- रानीखेत स्टेट हाइवे तथा अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे का इस्तेमाल करते हैं पर दोनों ही महत्वपूर्ण सड़कों के बदहाल होने से पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पर्यटक दूसरी सड़कों से आवाजाही का विकल्प तलाशते हैं जिससे बेहतर पर्यटन व्यवसाय की उम्मीद लगाए व्यवसाईयों को मायूसी हाथ लगती है। अब जब पर्यटन सीजन नजदीक है तब भी दोनों ही महत्वपूर्ण सड़कों को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर जगह जगह अनगिनत गड्डे पर्यटकों के स्वागत को तैयार हैं तो वहीं खैरना रानीखेत स्टेट हाइवे पर कालिका मोड़ क्षेत्र से आगे ध्वस्त सड़क तथा पातली बाजार क्षेत्र में गड्ढा बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रहा है। आंनद सिंह नेगी, कुंवर सिंह, भुवन सिंह, बालम सिंह, मनीष नेगी, हिमांशु, मोहित, गोपाल, बालम सिंह आदि ने दो महत्वपूर्ण सड़कों समय रहते दुरुस्त करने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!