🔳 खुलेआम शराब की बिक्री से खड़े हुए गंभीर सवाल
🔳 आसपास के गांवों का माहौल बिगड़ने का भी अंदेशा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती भुजान क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की सुगबुगाहट से लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। धड़ल्ले से बेची जा रही शराब से आसपास के गांवों का माहौल भी अशांत होने का अंदेशा बना हुआ है। क्षेत्र में बीच बाजार पटवारी चौकी होने के बावजूद गुपचुप ढंग से बिक रही शराब से तमाम गंभीर सवाल भी खड़े होते जा रहे हैं।
रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर भुजान क्षेत्र से तमाम गांवों को आवाजाही की जाती है‌। गांवों के बाशिंदे भुजान क्षेत्र से ही गांवों को आवाजाही करते हैं। पिछले कुछ समय से भुजान क्षेत्र में शराब तस्करों के सक्रिय होने से माहौल बिगड़ता जा रहा है। गांवों के लोगो को औनै पौने दामों पर अवैध शराब मुहैया कराई जा रही है जिससे गांवों का माहौल अशांत होने का अंदेशा बढ़ता ही जा रहा है। शराब तस्करी से शांत समझा जाने वाला भुजान क्षेत्र में भी माहौल खराब होने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद अनदेखी की जा रही है। शराब की खुलेआम बिक्री होने तमाम गंभीर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

error: Content is protected !!