🔳 वीर रस के साथ रणबांकुरों ने निभाई ओड़ा भेंटने की रस्म
🔳 सैमधार मंदिर में झोड़ा गायन से हुआ संस्कृति का दीदार
🔳 तमाम गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 इंद्रधनुषी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
🔳सुख, शांति व समृद्धि की प्रार्थना के साथ हुआ महोत्सव का समापन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर जैनोली सैमधार क्षेत्र में चैतवा कौतिक महोत्सव में देवभूमि की गौरवशाली परंपरा के दीदार हुए। वीर रस की हुंकार के बीच विभिन्न गांवों से पहुंचे रणबांकुरों ने ओड़ा भेंटने की रस्म निभाई। महोत्सव में उमड़ी भीड़ ने महोत्सव में उल्लास बड़ा दिया‌। झोड़ा गायन ने माहौल में भक्तिरस घोल दिया। मेला परिसर में लगी दुकानों से गांवों से पहुंचे लोगों ने खूब खरीदारी भी की।
शनिवार को सैमधार क्षेत्र में चैतवा कौमिक महोत्सव में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना हुई। महोत्सव में झोड़ा गायन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पिलखोली स्थित धूनी में एकत्र होकर गांवों की महिलाएं टोली के रुप में झोड़ा गायन करते हुए सैमधार मंदिर की ओर हुई। मंदिर परिसर में अलग – अलग गांवों की टोली ने झोड़ा गायन से समा बांधा। मंदिर परिसर में चौगू का चैता लागौ …………लागौ बैसाख……..। समेत कई झोड़े की प्रस्तुति दी। पिलखोली, जैनोली, चमोली, तस्वाड़ शिलंगी, कोठियां, टाना, सरौली, ढोनी, उपराडी, पन्याली आदि गांवों से नागर निसाडो के साथ पहुंचे रणबांकुरों ने ओड़ा भेंटने की रस्म निभाई। आसपास के गांवों से हजारों लोग महोत्सव में पहुंचे। आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन पर आयोजित समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। मेले में उमड़ी भीड़ से व्यापारियों के चेहरे भी दमक उठे। लोगों ने खूब खरिदारी भी की। समूचा माहौल भक्तिमय बना रहा।

error: Content is protected !!