🔳हाइवे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को उठाया गया कदम
🔳क्वारब से भी रुट डायवर्ट कर गंतव्य को भेजें गए वाहन
🔳पुलिस की रणनीति साबित हुई कारगर, हालात हुए सामान्य
🔳शाम को गंतव्य को भेजें गए बड़े वाहन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर यातायात व्यवस्था चाक चौबंद करने को पुलिस एलर्ट मोड आ गई है। अल्मोड़ा व रानीखेत से हल्द्वानी को जा रहे मालवाहक वाहनों को अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर रोक दिया गया। हालात सामान्य होने पर वाहनों को छोड़ा गया। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार कैंची क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम न लगे इसके लिए विशेष रणनिती तैयार की गई है।
शनिवार को कैंची धाम में आस्था का सैलाब उमड़ने पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर जाम लग जा रहा है। श्रद्धालुओं के साथ ही आवाजाही करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम की समस्या खत्म करने को पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार कर ली है। तय रणनीति के तहत रानीखेत व अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहे वाहनों को खैरना में रोके लिया गया जबकि बागेश्वर, पिथौरागढ़ आदि क्षेत्रों के वाहनों का रुट डायवर्ट कर क्वारब से गंतव्य को रवाना किया गया। शाम को हाइवे पर यातायात का दबाव कम होने पर बड़े वाहनों को खैरना से गंतव्य को रवाना किया गया। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार हाइवे पर यातायात व्यवस्था चाक चौबंद करने को ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।




